महाराष्ट्र सियासी संकट का मामला SC पहुंचा, 'दलबदल' में शामिल विधायकों पर कार्रवाई की मांग
महाराष्ट्र के विधायकों की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए ये अर्जी दाखिल की गई है, इसमें कहा गया है कि राजनीतिक दल, देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को फिर से नष्ट करने की कोशिश में जुटे हैं. महाराष्ट्र में सियासी संकट का मामला सुप्रीम कोर्ट (High Court) पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी में दलबदल में शामिल सभी विधायकों पर कार्रवाई की मांग की गई है. मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया ठाकुर ने यह अर्जी दाखिल की है, इसमें दलबदल करने वाले विधायकों को 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के निर्देश देने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि अयोग्य/इस्तीफा देने वाले विधायकों को 5 साल तक चुनाव लड़ने से रोका जाए. ऐसे विधायकों पर उनके इस्तीफे/विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने की तारीख से पांच साल तक चुनाव लड़ने रोक लगे महाराष्ट्र के विधायकों की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए ये अर्जी दाखिल की गई है, इसमें कहा गया है कि राजनीतिक दल हमारे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को फिर से नष्ट करने की कोशिश में जुटे हैं. विधायकों का दलबदल असंवैधानिक है. ये अर्जी 2021 में उनके द्वारा पहले...